मौजूदा वक्त में लगभग सभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग अलग तरह के ऑफर्स और डील्स लेकर आते ही रहते हैं। एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) दोनों ही अपने ग्राहकों के लिए अलग अलग फेस्टिवल्स में कई सारे शानदार ऑफर्स और डील्स की पेशकश करते ही रहते हैं। इनमें ग्राहकों को कैशबैक और रिवॉर्ड के साथ बंपर डिस्काउंट का भी फायदा मिलता है। वहीं शॉपिंग के लिए आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर ही इन डील्स में क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा कैशबैक ऑफर किया जाता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में पता होना चाहिए जिससे कि आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए इन डील्स में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट हासिल कर सकें।
कैशबैक के लिए ध्यान में रखें ये बात
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर अक्सर ही कुछ खास कटैगरीज पर कैशबैक ऑफर होता है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो ऐसे सामानों की लिस्ट तैयार कर लें जिस पर कैश बैक ऑफर हो।
कार्ड का ध्यान रखना भी है जरूरी
त्योहारी सीजन के दौरान अलग अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म कैशबैक देने के लिए अलग अलग बैंकों के साथ साझेदारी करते हैं। ऐसे में आप शॉपिंग करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके बैंक के कार्ड पर कैशबैक अवेलबल है या नहीं।
रिवॉर्ड्स प्वाइंट पर भी रखें नजर
इसके अलावा आप रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स पर भी नजर रखें। फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के दौरान रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स के जरिए आप काफी फायदा उठा सकते हैं। रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स के जरिए कभी कभी आप कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं।
कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी देती हैं। इससे आपको बिना किसी इंटरेस्ट के अपने पूरे बिल पर ईएमआई बनाने की सुविधा मिल जाती है। अगर आप ऐसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं जिनमें नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन है तो इस त्योहारी सीजन में ये फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। त्योहारी सीजन के दौरान ज्यादा शॉपिंग में रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स आपको काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।
अगर आप इस फेस्टिवल सेल के दौरान कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से पहली बार कुछ खरीद रहे हैं, तो आपको एक्स्ट्रा कैशबैक का फायदा मिलेगा। यह एक्स्ट्रा कैशबैक आपको ऑनलाइन शाॉपिंग के दौरान काफी फायदा दिला सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने से पहले आप अपने क्रेडिट कार्ड के पेंडिंग बिल को भी चुका दें। क्योंकि खरीदारी के दौरान यह देखना काफी जरूरी है कि आपका क्रेडिट कार्ड बिल ज्यादा ना हो।