Get App

ऑनलाइन खरीदारी को झटका, ONDC पर अब देना पड़ सकता है 2% तक ट्रांजेक्शन फीस

ओपन ई-कॉमर्स नेटवर्क ने अप्रैल में पांच शहरों में अपना पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत, वर्तमान में ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अब ONDC की सर्विस का फायदा उठाने के लिए कंज्यूमर्स को कुछ फीस चुकानी होगी।

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 18, 2022 पर 7:23 PM
ऑनलाइन खरीदारी को झटका, ONDC पर अब देना पड़ सकता है 2% तक ट्रांजेक्शन फीस
ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) साल के अंत तक कंज्यूमर्स से प्रति लेनदेन फीस के रूप में 1-2 प्रतिशत चार्ज वसूलना शुरू कर सकता है।

ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) साल के अंत तक कंज्यूमर्स से प्रति लेनदेन फीस के रूप में 1-2 प्रतिशत चार्ज वसूलना शुरू कर सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ओपन ई-कॉमर्स नेटवर्क ने अप्रैल में पांच शहरों में अपना पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत, वर्तमान में ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अब ONDC की सर्विस का फायदा उठाने के लिए कंज्यूमर्स को कुछ फीस चुकानी होगी। ओएनडीसी वर्तमान में बायर्स-साइड ऐप और सेलर्स साइड ऐप के लिए इसे बिल्कुल फ्री में संचालित कर रहा है। अब इसके तहत, बायर और सेलर प्लेटफ़ॉर्म से सब्सक्रिप्शन फीस लेने की योजना है जो कुछ हज़ार रुपये तक हो सकता है। बता दें कि ONDC एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप एक जगह सभी ऑनलाइन कंपनियों की सुविधा ले सकते हैं।

शुरुआत में 1.5 फीसदी हो सकता है ट्रांजेक्शन फीस

सूत्र ने बताया, "प्रति ट्रांजेक्शन फीस शुरुआत में 1.5 फीसदी हो सकता है, और इसे बाद में 0.1 प्रतिशत या 0.2 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। जब कोई वस्तु खरीदी जाती है, तो उपभोक्ता उसके लिए भुगतान करता है।” ओपन नेटवर्क अगले दो वर्षों में देश में ई-कॉमर्स को 25 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। ओपन नेटवर्क के माध्यम से 90 करोड़ बायर्स और 12 लाख सेलर्स तक पहुंचता है। बता दें कि ONDC एक सरकार समर्थित डिजिटल नेटवर्क है जो देश भर में छोटे व्यापारियों और मॉम-एंड-पॉप स्टोर्स को ग्राहकों तक पहुंचने की सुविधा देगा। इसका मकसद डिजिटल कॉमर्स के लिए UPI - यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस - भुगतान के लिए नेटवर्क के समान इंटरऑपरेबल नेटवर्क बनाना है।

ओएनडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें