केवल 32,999 रुपये में मिल रहा iPhone13 खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट लेकर आया है ये शानदार ऑफर

iPhone 13 की ओरिजनल मार्केट कीमत 69900 है। वहीं अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदते हैं तो आप इसे महज 32999 रुपये में हासिल कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट आईफोन 13 पर काफी बंपर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। फ्लिपकार्ट पर मौजूद शुरुआती डिस्काउंट में इस फोन की कीमत 62999 रुपये है। यानी फ्लिपकार्ट इस फोन पर सीधे सीधे 6901 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। वहीं अगर आप एक्सचेंज ऑफर और बैंकों की तरफ से भी दिए जाने वाले ऑफर को देखें तो यह फोन आपको और भी ज्यादा सस्ते दाम में मिल जाएगा

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 9:42 PM
एपल आईफोन (iphone 13) काफी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है

अगर आप iphone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। दरअसल बात ये है कि एपल आईफोन (iphone 13) काफी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। एपल आईफोन 14 (iphone 14) के लॉन्च होने के बाद और आईफोन 15 के लॉन्चिंग की प्लानिंग हो रही है तब से ही आईफोन 13 के दामों में गिरावट आई है। लेकिन आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर और भी ज्यादा सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा iPhone 13

iPhone 13 की ओरिजनल मार्केट कीमत 69900 है। वहीं अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदते हैं तो आप इसे महज 32999 रुपये में हासिल कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट आईफोन 13 पर काफी बंपर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। फ्लिपकार्ट पर मौजूद शुरुआती डिस्काउंट में इस फोन की कीमत 62999 रुपये है। यानी फ्लिपकार्ट इस फोन पर सीधे सीधे 6901 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। वहीं अगर आप एक्सचेंज ऑफर और बैंकों की तरफ से भी दिए जाने वाले ऑफर को देखें तो यह फोन आपको और भी ज्यादा सस्ते दाम में मिल जाएगा।

Vodafone Idea ने अपने 2 हिट प्लान में किये बदलाव, अब पहले से ज्यादा मिलेंगे फायदे


Flipkart एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट iPhone 13 पर बेहद शानदार एक्सचेंज ऑफर की भी पेशकश कर रहा है। अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप इस पर 30,000 रुपये तक का मैक्सिमम डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। हालांकि यह एक्सचेंज बोनस आपके फोन और उसकी कंडीशन के आधार पर तय किया जाएगा। अगर आपके फोन पर आपको मैक्सिमम एक्सचेंज बोनस मिलता है तो आप केवल 32999 रुपये में iPhone 13 खरीद सकते हैं।

iPhone 13 पर क्या है बैंक ऑफर

अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इस फोन को खरीदते हैं तो आपको इस पर 2000 रुपये का एक्सट्रा ऑफ मिलेगा। साथ ही आपको एक्सिस बैंक के कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है। फ्लिपकार्ट नो कॉस्ट ईएमआई पर इस फोन को खरीदने की पेशकश कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।