पैन कार्ड (Pan Card) आज के वक्त में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक तरह के जरूरी और फाइनेंशियल कामों के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि बैंक में खाता खुलवाना हो, या फिर 50,000 रुपये से ज्यादा का कोई ट्रांजैक्शन करना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) करना हो। इसक तरह के हर एक काम में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता ही है। ऐसे में हर किसी के लिए अपने पैन कार्ड को संभाल कर रखना काफी ज्यादा जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारा पैन कार्ड कहीं पर खो जाता है। जिस वजह से हमें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस स्थिति में आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन बी कर सकते हैं। आइये इसके पूरे प्रोसेस के बारे में भी जान लेते हैं।
पैन कार्ड खो जाने पर सबसे पहले करें ये काम
पैन कार्ड (Pan Card) के चोरी हो जाने पर सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा आपको इसकी एक कॉपी को भी अपने पास रखना चाहिए ताकी आपके पैन का गलत इस्तेमाल ना किया जा सके। आइये अब यह भी जान लेते हैं कि पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है।
पैन कार्ड के लिए ऐसे कर सकते हैं ऑनालइन आवेदन
पैन कार्ड खो जाने पर डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट TIN-NSDL पर जाना होगा। इसके बाद आपको मौजूदा पैन डेटा में बदलाव या सुधार या फिर पैन कार्ड रिप्रिंट के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को सबमिट करना होगा। जिसके बाद टोकन नंबर जनरेट किया जाएगा। आपको एक ईमेल भी भेजा जाएगा। इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारियों को भरना होगा। जिसके बाद आप पैन आवेदन जमा करने के तरीके को भी चुन सकते हैं। आप इसे ई-केवाईसी और ई-साइन के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा। आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड 15-20 वर्किंग दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा।