आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस, जानें पूरा प्रॉसेस

पैन और आधार कार्ड को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। अगर आप इस डेट से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय मान लिया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में कुल 61 करोड़ पैन कार्ड में से अभी तक 48 करोड़ पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए हैं

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस, जानें पूरा प्रॉसेस

पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar card) मौजूदा समय में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक हैं। लगभग हर एक सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं लगभग हर एक तरह के बैंकिंग और फाइनेंशियल कामों के लिए हमें पैन कार्ड की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में सरकार ने दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया है।

क्या है Pan-aadhaar को लिंक करने की लास्ट डेट

बता दें कि पैन और आधार कार्ड को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। अगर आप इस डेट से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय मान लिया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में कुल 61 करोड़ पैन कार्ड में से अभी तक 48 करोड़ पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए हैं। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो इसे जल्द से जल्द करा लें।

Aadhaar के जरिए डिजिलॉकर में अपडेट कर सकेंगे डॉक्यूमेंट, ऑटो अपडेट हो जाएंगे सभी दस्तावेज


ऑनलाइन चेक कर सकते हैं पैन आधार लिंक का स्टेटस

अगर आप अपने पैन आधार कार्ड के लिंक होने का स्टेटस जानना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन तरीके से ऐसा कर सकते हैं। बता दें 31 मार्च से पहले पहले अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का चार्ज भी देना होगा। अगर आपको यह नहीं पता कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं तो आपको घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है आप ऑनलाइन घर बैठे अपने पैन आधार का लिंक स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में।

ऐसे चेक करें पैन-आधार लिंक स्टेटस

1- सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं

2- वेबसाइट पर आपको ऊपर हेडर पर Quick links का ऑप्शन दिखाई देगा।

3- यहां लिंक आधार स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करिए।

4- फिर आपको पैन और आधार कार्ड से जुड़ी डिटेल्स को इंटर करना होगा।

5- इसके बाद आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस के विकल्प पर जाना होगा

6- इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप खुलेगा इसमें आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।