पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के दौर में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। बिना इसके आप कई सारी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसे में सरकार ने पैन और आधार को आपस में लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसे कराने की डेडलाइन 30 जून 2023 है। इससे पहले 31 मार्च 2023 पैन-आधार को लिंक कराने की डेडलाइन थी। हालांकि अभी भी कई सारे लोग ऐसे हैं जिनको यह नहीं पता है कि उनका पैन आधार से लिंक है या नहीं। ऐसे में हमारे लिए इसका स्टेटस जानना काफी जरूरी है। आप कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके बड़ी आसानी से यह जान सकते हैं। आइये जानते हैं पैन-आधार लिंक के स्टेटस को चेक करने का पूरा प्रोसेस।
क्या है पैन-आधार लिंक के स्टेटस को चेक करने का पूरा प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर क्विक लिंक्स पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद आपको आधार स्टेटस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करना होगा और व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अगर आपका पैन आधार से लिंक है तो आपके स्क्रीन पर इसका स्टेटस शो हो जाएगा। वहीं अगर यह प्रोसेस में है तो आपकी स्क्रीन पर आधार-पैन लिंक वेरिफिकेशन के लिए UIDAI के पास भेज दिया गया है। वहीं अगर आपका पैन आधार से लिंक है तो स्क्रीन पर शो हो जाएगी कि आपका पैन आधार से लिंक है।
आधार से पैन लिंक कराना है जरूरी
इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 139AA के मुताबिक हर एक व्यक्ति जिसे कि 1 जुलाई 2017 को पैन जारी किया गया है और जो आधार संख्या प्राप्त करने के लिए पात्र हैं तो आपको पैन-आधार लिंक कराना जरूरी है। आप 30 जुलाई 2023 तक 1,000 रुपये का भुगतान करके इस पूरा कर सकते हैं।