पैन कार्ड वैलिड है या नहीं, चंद मिनटों में मोबाइल से ऐसे कर पाएंगे चेक

आपके लिए भी यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। इसके अलावा पैन कार्ड में शामिल नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियों को ऑनलाइन तरीके से वेरिफाई किया जा सकता है। पैन कार्ड आज के वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसे पहचान कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही लगभग हर एक तरह के फाइनेंशियल काम के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
आप ऑनलाइन तरीके से यह चेक कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड वैलिड है या नहीं

पैन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक (Pan-Aadhaar Link) करने की डेट अब निकल चुकी है। ऐसे में आपके लिए भी यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। इसके अलावा पैन कार्ड में शामिल नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियों को ऑनलाइन तरीके से वेरिफाई किया जा सकता है। पैन कार्ड आज के वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसे पहचान कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही लगभग हर एक तरह के फाइनेंशियल काम के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन लोगों ने भी पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है उनका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा। आप ऑनलाइन तरीके से यह चेक कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड वैलिड है या नहीं।

कैसे चेक कर सकते हैं कि पैन वैलिड है या नहीं

अपने पैन कार्ड की वैलिडिटी को चेक करने के लिए सबसे पहले तो आपके पास एक वैलिड मोबाइल नंबर होना चाहिए। सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएंगे। इसके बाद आपको ई-फाइलिंग होमपेज पर अपने पैन को वेरिफाई करने के लिए वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर को दर्ज करके कॉन्टिन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर जो 6 अंकों का ओटीपी आएगा और उसे दर्ज करके वैलिडेट पर क्लिक करना होगा।

SBI ने लॉन्च किया अपना अपडेटेड योनो ऐप, अब किसी भी बैंक के एटीएम से कर सकेंगे कार्डलेस ट्रांजैक्शन


कैसे कर पाएंगे चेक

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ऑफीशियल वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको क्विक लिंक सेक्शन पर जाना होगा और लिंक आधार के स्टेटस को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना पैन और आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको लिंक आधार स्टेटस शो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको आपके स्क्रीन पर आधार और पैन का लिंक स्टेटस दिख जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।