देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार सुविधा की शुरुआत की है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आप किसी भी एटीएम मशीन से बिना कार्ड के भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या फिर पैसा निकाल सकते हैं। बैंक ने रविवार के दिन इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश निकासी की शुरुआत का खुलासा करते हुए इस नई सुविधा की घोषणा की है। इस नई सर्विस के साथ SBI के ग्राहक अपने कार्ड के बिना ही किसी भी बैंक के एटीएम से जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इससे पहले यह बैंक केवल अपने एटीएम मशीन पर ही कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है।
सभी के लिए होगा ऐप का ऐक्सेस
इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने डिजिटल बैंकिंग ऐप, योनो ऐप को एक नया रूप दिया है। YONO ऐप को अन्य बैंकों के ग्राहकों को समायोजित करने के लिए अपडेट किया गया है, जिससे उन्हें UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) लेनदेन के लिए ऐप का उपयोग करने की अनुमति मिलती है। इसका मतलब यह है कि किसी भी बैंक के व्यक्ति अब एसबीआई के योनो ऐप के जरिए योनो ऐप के जरिए यूपीआई सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
योनो पर मिलती हैं ये सुविधाएं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 68वें बैंक दिवस के जश्न के साथ इन बदलावों को लागू किया है। बैंक के समावेशिता के दृष्टिकोण के अनुरूप, YONO ऐप का नाम बदलकर "YONO for Every Indian" कर दिया गया है। इन नए बदलावों का मकसद असल में योनो ऐप को सभी के लिए फायदेमंद बनाना है। अब किसी भी बैंक के ग्राहक सीधे योनो ऐप के जरिए ऐप से स्कैन और पेमेंट कर सकते हैं। वहीं ग्राहक योनो ऐप के जरिए सभी तरह की यूपीआई सुविधाओं का बेनिफिट उठा सकते हैं।
क्या कहा SBI के चेयरमैन ने
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि एक बैंक के तौर पर हम अपने ग्राहकों के लिए मॉडर्न और डिजिटल बैंकिंग सॉल्युशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा योनो ऐप हर एक व्यक्ति को सुविधा देता है। योनो ऐप एक सहज और सरल एक्सपीरियंस के जरिए ग्राहकों के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता को दिखाता है।