Get App

Paytm से कैसे खरीदें FASTag और घर बैठे करें रिचार्ज, ये है बेहद आसान तरीका

Paytm: रोड पर जब आप अपनी कार को लेकर चलते हैं तो आपको टोल टैक्स भरना होता है। आज के समय में FASTag की मदद से पलक झपकते ही टोल टैक्स भर दिया जाता है। क्या आप जानते हैं इसका रिचार्ज कैसे होता है और इसमें बैलेंस का पता कैसे करते हैं और इसे कहां से खरीद सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 12:32 PM
Paytm से कैसे खरीदें FASTag और घर बैठे करें रिचार्ज, ये है बेहद आसान तरीका
बैंक अकाउंट से भी फास्टैग को लिंक कर सकते हैं

Paytm: वाहनों की बढ़ती आवाजाही से टोल प्लाजा में लंबा जाम लगा रहता है। ऐसे में FASTag के जरिए लंबे जाम से छुटकारा पा सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया गया FASTag सिस्टम से काफी फायदे हो रहे हैं। लोगों को टोल प्लाजा पर लगे लंबे जाम से छुटकारा मिल गया है। लिहाजा यूजर्स को FASTag में बैलेंस रखना बेहद जरूरी है। अगर बैलेंस नहीं है तो ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। इसे खरीदना भी आसान हो गया है। FASTag को अक्टूबर 20217 में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की ओर से शुरू किया गया था। इसे पेटीएम (Paytm) के जरिए भी खरीद सकते हैं और इसे रिचार्ज भी किया जा सकता है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) जरूरी कर दिया है। अगर FASTag नहीं है तो टोल प्लाजा में दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है। लिहाजा यूजर्स को समय-समय पर पेटीएम या अन्य प्लैटफॉर्म पर मौजूद अपने FASTag अकाउंट बैलेंस चेक करते रहें। अगर उनमें पैसे कम पड़ रहे हैं तो झट से रिचार्ज कर सकते हैं।

जानिए Paytm से कैसे खरीदें FASTag

Paytm से FASTag खरीदने के लिए आप paytm.com पर विजिट करके ऑनलाइन पेटीएम फास्टैग खरीद सकते हैं। यहां होम के More पर क्लिक करें। इसके बाद FASTag सर्च कर Buy FASTag पर जाएं। यहां आपको कार जीप या वैन का ऑप्‍शन डालना होगा। इसके बाद आप अपनी गाड़ी का रजिस्‍ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी डालकर रजिस्‍टेशन की स्‍कैन कॉपी अपलोड करना होगा। डिलीवरी एड्रेस डालकर Buy बटन पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट करने के बाद आपके पास FASTag पहुंच जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें