Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा का दावा, अब कभी फेल नहीं होगा UPI ट्रांजैक्शन

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ ने पेटीएम की इस सर्विस को लेकर एक ट्वीट भी किया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की बात कही। इसका जवाब देते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि UPI से प्यार है और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेटीएम का यूपीआई लाइट हर बार काम करता है। भले ही आपका बैंक पीक लोड पर हो। कभी न फेल होने वाले फास्ट पेमेंट के लिए पेटीएम पर स्विच करें

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 9:44 PM
Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा का दावा, अब कभी फेल नहीं होगा UPI ट्रांजैक्शन

भारत में डिजिटल और UPI ट्रांजैक्शन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग डेली पेमेंट, लेनदेन, शॉपिंग और बिल पेमेंट के लिए UPI ऐप का यूज करते हैं। भारत में पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे कई ऐप का यूज करते हैं। लेकिन अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि UPI ऐप्स पर कई कारणों की वजह से पेमेंट अटक जाता है। लेकिन अब Paytm अब अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

Paytm के फाउंडर ने किया दावा

Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम की इस सर्विस को लेकर एक ट्वीट भी किया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की बात कही। इसका जवाब देते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि UPI से प्यार है और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेटीएम का यूपीआई लाइट हर बार काम करता है। भले ही आपका बैंक पीक लोड पर हो। कभी न फेल होने वाले फास्ट पेमेंट के लिए पेटीएम पर स्विच करें।


Paytm ने शुरू की UPI Lite की शुरुआत

Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने छोटे मूल्य वाले यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए UPI Lite फीचर की शुरुआत की है। पेटीएम के मुताबिक यूपीआई लाइट फीचर के जरिए यूजर्स सिंगल क्लिक में तेजी से रियल टाइम में लेन देन कर सकेंगे। पेटीएम की इस सर्विस में ग्राहकों को पेमेंट फेल होने की झंझट से छुटकारा मिल पाएगा।

SEBI ने निवेशकों को दिया 31 मार्च से पहले पैन-आधार लिंक कराने का निर्देश, जानिए क्या है इसका सिंपल ऑनलाइन तरीका

क्या खास है इस फीचर में

Paytm के यूपीआई लाइट फीचर की सबसे खास बात ये है कि इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डिजाइन किया गया है। इस फीचर को सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। पेटीएम के इस फीचर में यूजर्स रोजाना होने वाले छोटे-2 ट्रांजैक्शन को सिंगल क्लिक में आसानी से कर सकेंगे। एक बार लोड होने के बाद यूपीआई लाइट वॉलेट यूजर्स को 200 रुपये तक के इंस्टैंट ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। इसमें 200 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए कोई भी पिन नहीं इंटर करना पड़ेगा। जिससे कि पेमेंट का प्रॉसेस तेज और आसान हो जाएगा। पेटीएम के इस फीचर में दिन में दो बार 2000 रुपये ऐड किए जा सकेंगे। पेटीएम के यूपीआई लाइट फीचर को एक्टीवेट करने पर यूजर्स को 100 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।