Life Certificate: पेंशनर्स घर बैठे जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, नहीं पड़ेगी कहीं जाने की जरूरत- बचें हैं 7 दिन

पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए सिर्फ 8 दिन का सयम बचा है

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 2:51 PM
sbiFB

पेंशनर्स के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए सिर्फ 8 दिन का सयम बचा है। है। हर साल पेंशनर्स को अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा करना होता है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। अब आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए किसी भी बैंक ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि बैंक अधिकारी आपके घर आकर सर्टिफिकेट ले जाएगा। यहां आपको बता रहे हैं कि कौनसे बैंक आपको यह सुविधा दे रहे हैं।

ये बैंक दे रहे हैं लाइफ सर्टिफिकेट घर से लेने की सुविधा

ये 12 बैंक पेंशनर्स को डोरस्टेप सर्विस दे रहे हैं। यानी बैंक अधिकारी को घर बुलाकर आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इन 12 बैंकों की गिनती में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।


हालांकि, ये सभी बैंक घर पर सर्विस देने के लिए सर्विस चार्ज भी ले रहे हैं। अलग-अलग बैंकों का सर्विस चार्ज अलग है। जैसे SBI बैंक घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट लेने के लिए 75 रुपये सर्विस चार्ज ले रहा है। आपको अपने बैंक से सर्विस चार्ज के बारे में पहले से पता करना होगा।

Life Certificate: पेंशनर्स इन 5 तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, बचे हैं सिर्फ 8 दिन

डाकिये को दे सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

नवंबर 2020 में डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर डाकिया के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस के जरिये घर पर डाकिये को बुलाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।