Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की चोरी आम बात हो गई है। आजकल लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते टाइम मशीन में जीरो पर खास तौर से फोकस करते हैं। लोग जीरो देखना कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जीरो देखने के बाद भी आपके साथ पेट्रोल पंप पर गड़बड़ हो सकती है। बहुत कम लोग हैं, जो डेंसिटी पर ध्यान देते हैं। इसका मानक सीधे पेट्रोल-डीजल की शुद्धता पर होता है। यह मानक सरकार की ओर से तय किए गए हैं। इसी के जरिए पेट्रोल-डीजल के ग्राहक फ्रॉड के शिकार होते हैं। खराब क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल और इसकी डेंसिटी के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है।