NPS: अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट पेंशन सिस्टम (PFRDA) एक गारंटी वाले पेंशन प्रोग्राम (Pension Programme) को शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसे नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में ही 30 सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे देशो के करोड़ों निवेशकों को फायदा होगा।
30 सितंबर से शुरू हो सकती है नई पेंशन स्कीम
PFRDA के चेयरपर्सन सुप्रतीम बंदोपध्याय ने बताया कि PFRDA हमेशा महंगाई और रुपये की वैल्यू में गिरावट से जेब पर पड़ने वाले असर को समझता है और इसके मुताबिक वह निवेशकों को महंगाई अनुकूल रिटर्न देता है। NPS में एक तय रिटर्न योजना पर काम चल रहा है। ताकि, एक बड़ी राशि निवेशकों को मिल सके। उन्होंने बताया कि न्यूनतम गारंटी रिटर्न योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि हम 30 सितंबर से इसे शुरू कर सकते हैं।
सुप्रतीम बंदोपध्याय ने बताया कि पिछले 13 सालों की अवधि में स्कीम से 10 फीसदी (10.27 %) से अधिक की दर से सालाना चक्रवृद्धि ब्याज (CAGR) दिया है। ऐसी पूरी कोशिश रही है कि निवेशकों को महंगाई को मात देने वाला रिटर्न मिले। अब इस नई स्कीम से फायदा देश के करोड़ों लोगों को होगा और नेशनल पेंशन में आवेदन करने वालों की संख्या में भी उछाल आएगा।
PFRDA के चेयरपर्सन ने कहा कि पेंशन एसेट्स के साइज 35 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 22 फीसदी यानी कुल 7.72 लाख करोड़ रुपये नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के पास है, जबकि 40 फीसदी फंड EPFO के पास है। बंद्योपाध्याय ने बताया कि इस साल सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.41 लाख से बढ़कर 9.76 लाख हो गई है। उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष में सब्सक्राइबर्स की संख्या में 20 लाख की बढ़ोतरी का अनुमान जताया।
क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)?
सदगोपन ने कहा कि एनपीएस एक मार्केट लिंक्ड प्रोडक्ट (Market Linked Product) है। इसके रिटर्न में उतार-चढ़ाव हो सकता है। एनपीएस में आप दो अकाउंट खोल सकते हैं-टियर 1 और टियर 2। टियर 2 अकाउंट सेविंग अकाउंट है। यह स्वैच्छिक है। इसमें से पैसे निकालने पर कोई पाबंदी नहीं है। टियर 1 अकाउंट मुख्य रिटायरमेंट अकाउंट है। इससे पैसे निकालने के नियम को समझ लेना जरूरी है। आप रिटायरमेंट से पहले इस अकाउंट से आंशिक निकासी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि थोड़ा पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन, इसके लिए कुछ शर्तें हैं।