Credit Cards

Sri Lanka में आसानी से पेमेंट कर सकेंगे भारतीय पर्यटक! PhonePe ने LankaPay के साथ मिलकर शुरू की UPI सर्विस

कोलंबो में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने बताया कि यह पार्टनरशिप न केवल भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी बल्कि श्रीलंका के विशेष डिजिटल पहचान प्रोग्राम और अन्य डिजिटल पहलों के विकास में भी मददगार होगी

अपडेटेड May 15, 2024 पर 10:28 PM
Story continues below Advertisement
PhonePe ने लंकापे के साथ मिलकर UPI सर्विस शुरू की है।

फिनटेक कंपनी PhonePe ने श्रीलंका में यूपीआई पेमेंट को सक्षम बनाने के लिए लंकापे (LankaPay) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसका मतलब है कि अब पूरे श्रीलंका में फैले लंकाक्यूआर मर्चेंट पॉइंट्स पर भारतीय पर्यटक PhonePe के जरिए यूपीआई का उपयोग कर आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत

कोलंबो में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने इस सहयोग के व्यापक प्रभावों का उल्लेख करते हुए फिनटेक संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने बताया कि यह पार्टनरशिप न केवल भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी बल्कि श्रीलंका के विशेष डिजिटल पहचान प्रोग्राम और अन्य डिजिटल पहलों के विकास में भी मददगार होगी। वहीं, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक (CBSL) के गवर्नर नंदलाल विरासिंघे ने कहा कि इस पार्टनरशिप से श्रीलंकाई व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं और उनका कंपटीशन भी बढ़ सकता है।


भारतीय पर्यटकों को होगी आसानी

PhonePe में इंटरनेशनल पेमेंट्स के सीईओ रितेश पई ने ग्लोबल मार्केट के लिए यूपीआई का लाभ उठाने और व्यापारियों के लिए विकास की संभावनाओं पर जानकारी शेयर की। उन्होंने घोषणा की कि श्रीलंका जाने वाले PhonePe उपयोगकर्ता अब देशभर में फैले लंकाक्यूआर व्यापारियों के पास यूपीआई का उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं, जिससे लेनदेन आसान और सुरक्षित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लंकापे के साथ पार्टनरशिप करके रोमांचित हैं। यह सहयोग भारतीय पर्यटकों को यूनीक फीचर प्रदान करता है।

श्रीलंका में होगा पर्यटन में सुधार

लंकापे के सीईओ चन्ना डी सिल्वा ने आगे कहा कि लंकापे और PhonePe के बीच यह सहयोग सीमा पार भुगतान में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह पार्टनरशिप भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगी, जिससे श्रीलंका में सभी लंकाक्यूआर मर्चेंट पॉइंट्स पर यूपीआई पेमेंट आसान हो जाएगा। यह इनोवेशन द्विपक्षीय रिलेशन को मजबूत करने और भारतीय विजिटर्स के लिए पेमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।