PM Jan Dhan Yojana: अगर आपका प्रधानमंत्री जनधन योजना (PM Jan Dhan Yojana -PMJDY) में अकाउंट है तो आपको जल्द ही एक शानदार मौका मिल सकता है। सरकार ने जनधन अकाउंटहोल्डर्स के लिए अलग से कुछ खास स्कीम लॉन्च करने की तैयारी की है। ये सभी स्कीम निवेश से जुड़ी होंगी। इससे गरीबों को भी घर बैठे बिना मेहनत के अच्छी कमाई करने का मौका मिल जाएगा। इन स्कीम्स के जरिए बैंकों में जमा करीब 1.76 हजार करोड़ पर अकाउंटहोल्डर्स को बेहतर रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा इससे बैंकों को फायदा होगा। फिलहाल सरकार इस मामले में सेबी (SEBI) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बातचीत कर रही है। इसके बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत गोल्ड, म्युचुअल फंड और FD जैसी सुरक्षित स्कीमों में निवेश के लिए अकाउंटहोल्डर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों तक बैंकों की पहुंच बनाने के लिए जनधन योजना की शुरुआत की थी। जनधन योजना के तहत पहले चरण में 47 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक अकाउंट खोले गए थे। इसमें फिलहाल करीब 1.76 करोड़ रुपये जमा है। अब सरकार चाहती है कि जनधन अकाउंट में जो पैसे जमा हैं। उनको फाइनेंशियल एसेट्स से जोड़ा जाए। जिससे उस पर अच्छा रिटर्न मिल सके। सरकार अब जनधन में अकाउंट खुलवा चुके लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।
लोगों को किया जाएगा जागरूक
सरकार FD, म्यूचुअल फंड, SIP और e-गोल्ड स्कीम लाने पर विचार कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर निवेशकों को नुकसान होगा तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसका पूरी तरह से खयाल रखा जाएगा। इसके लिए बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स, बैंक के अधिकारी एक जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिसमें वे जनधन अकाउंटहोल्डर्स को निवेश के विकल्प बताएंगे। इसके साथ ही 6.5 करोड़ बैंक मित्रों की भी सहायता लेने की तैयारी की जा रही है।