Get App

5 अक्टूबर को इस टाइम आएगा आपके मोबाइल में 2,000 रुपये का SMS, पहले चेक करें क्या पीएम किसान स्टेटस पर आया ऐसा मैसेज?

PM-Kisan 18th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त जारी करेंगे। यह जानकारी PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इससे पहले 17वीं किश्त जून 2024 में जारी की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 4:27 PM
5 अक्टूबर को इस टाइम आएगा आपके मोबाइल में 2,000 रुपये का SMS, पहले चेक करें क्या पीएम किसान स्टेटस पर आया ऐसा मैसेज?
PM-Kisan 18th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त जारी करेंगे।

PM-Kisan 18th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त जारी करेंगे। यह जानकारी PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इससे पहले 17वीं किश्त जून 2024 में जारी की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी।

PM-KISAN योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, यानी सालाना 6,000 रुपये। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना माना जाता है। इस योजना की घोषणा 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई थी, जिसे बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया।

किश्त पाने के लिए पहले कराएं e-KYC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें