PM Kisan: आज किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा। शनिवार 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त को जारी करेंगे। यह जानकारी PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इससे पहले 17वीं किश्त जून 2024 में जारी की गई थी। तब पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की पैसा 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया था।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिये जाते हैं। किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
किश्त पाने के लिए पहले कराएं e-KYC
e-KYC अनिवार्य इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। वेबसाइट पर बताया गया है कि किसान ओटीपी-आधारित e-KYC कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कर सकते हैं।
कैसे जांचें अपना पीएम किसान अकाउंट का स्टेटस?
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड भरें, और ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम?
‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।
राज्य, जिला, ब्लॉक, और गांव की जानकारी चुनें और ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
PM-KISAN योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें और आधार संख्या दर्ज करें।
आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन को सेव करें। उसके बाद वैरिफिकेश होगा, जिसके बाद आपका नाम जुड़ जाएगा।