PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

PM Kisan Maandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना के जरिए किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस योजना में 18 से 40 साल के किसान अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 10:07 AM
पीएम किसान मानधन योजना का लाभ उठाने के लिए हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये के बीच जमा करना होता है।

PM Kisan Maandhan Yojana: देश में किसानों को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की और से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें पीएम किसान मानधन योजना भी शामिल है। इस योजना के जरिए किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3,000 रुपये पेंशन मुहैया कराई जाती है। यह योजना किसानों के लिए बुढ़ापे की लाठी साबित होगी। इस योजना के जरिए केंद्र सरकार लोगों को सोशल सिक्योरिटी देने कोशिश कर रही हैं। ताकी 60 साल की उम्र के बाद जब वह अपनी किसानी-खेती से जुड़े काम न कर पाएं। उस समय भी उन्हें पैसों की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जानिए क्या है पीएम किसान मानधन योजना

पीएम किसान मानधन छोटे और सीमांत किसानों को मंथली पेंशन देने की योजना है। जिसमें 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है। इस योजना में 18 साल से 40 साल तक की उम्र के किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं उसको अपनी उम्र के हिसाब से इस योजना में मंथली योगदान करना होता है। उम्र के हिसाब से किसानों को हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये जमा करना होता है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन (PM Kisan Mandhan Yojana Registration) करवाना पड़ता है।

Post Office की इन स्कीम्स में मिलता है बंपर रिटर्न, नहीं है कोई टेंशन, जानिए कैसे उठाएं फायदा


जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान मानधन योजना के लिए सबसे पहले नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा।

सालाना इनकम और अपनी जमीन से जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

साथ ही पैसा लेने के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भी देनी होगी।

उसके बाद वहां मिले एप्लीकेशन फॉर्म को अपने आधार कार्ड से लिंक कराएं।

इसके बाद आपको पेंशन नंबर और पेंशन कार्ड दे दिया जाएगा। इस योजना की ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-267-6888 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा इस योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट maandhan.in पर विजिट करें। वहां भी आपको योजना का फॉर्म फिल करके मांगे गए गए डॉक्यूमेंट्स की जानकारी फिल करनी होगी। फिर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा। इसके बाद एक पेंशन नंबर और पेंशन कार्ड मिल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।