PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। इस योजना के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो फिर 12वीं किश्त से हाथ धो बैठेंगे। यानी 12वीं किश्त के 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे। सरकार e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी 15 अगस्त तक 12वीं किश्त जारी कर सकते हैं।
जानिए घर बैठे कैसे करें e-KYC
सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसिट पर विजिट करना होगा। अब यहां किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा। इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च करें।
अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको एक OTP आएगा। इसे दिए गए बॉक्स में टाइप करें।
इसके बाद यहां आधार आथंटिकेशन के लिए बटन पर क्लिक करने करना होगा। इसे क्लिक करें और अब 6 अंकों का एक और OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपका e-KYC हो जाएगा।
हर किश्त में मिलते हैं 2,000 रुपये
बता दें कि मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है। जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 – 2000 रुपये ट्रांसफर करती है।
अवैध लाभार्थियों को सरकार भेज रही है नोटिस
इधर पीएम किसान योजना के गलत तरीके से फायदा उठाने लोगों को सरकार नोटिस भेज रही है। नोटिस भेजने की यह प्रकिया काफी महीने से चल रही है। इसमें कहा गया है कि पैसे वापस नहीं करने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।