7th Pay Commission & Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ईपीएफओ की बैठक 29 और 30 जुलाई को होने वाली है। ईपीएफओ की इस बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना (Central Pension Distribution System) के प्रस्ताव पर विचार करेगी और इस पर मंजूरी मिल सकती है। इस प्रणाली के लागू होने से 73 लाख पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन एक बार में एक साथ ट्रांसफर की जा सकेगी।
जुलाई के अंत में हो सकता है फैसला
ईपीएफओ के फैसला लेने वाले प्रमुख बोर्ड के सदस्यों की बैठक 29 और 30 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा। इस सिस्टम की स्थापना के बाद पेंशन का वितरण 138 क्षेत्रीय कार्यालय के डेटाबेस के आधार पर किया जाएगा। ऐसा होने पर 73 लाख पेंशनभोगियों को एक साथ पेंशन दी जा सकगी।
अभी पेंशनर्स करते हैं शिकायत
अभी पेंशनर्स यह शिकायत करते हैं कि उनको सही समय पर पेंशन नहीं मिलती। क्षेत्रीय कार्यालय अभी पेंशनर्स को जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग तारीख पर पैसे ट्रांसफर करते हैं।
पिछली बैठक में हुई थी इन मुद्दों पर चर्चा
20 नवंबर 2021 को हुई 229वीं बैठक में केंद्रीकृत IT आधारित प्रणाली के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। श्रम मंत्रालय ने बैठक के बाद कहा था कि सभी सेंटर्स को सेंट्रल IT डेटाबेस में शिफ्ट किया जाएगा। अभी ईपीएफओ के 138 क्षेत्रीय कार्यालय लाभार्थियों के खातों में पेंशन डाल सकते हैं।