PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को 12वीं किश्त में 2000 की जगह मिलेंगे 4,000 रुपये, जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त जल्द ही किसानों को मिलने वाली है। खास बात ये है कि इस बार कुछ किसानों को 2,000 रुपये की जगह 4,000 रुपये मिल सकते हैं

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 3:29 PM
करोड़ों किसानों को जल्द ही मिलने वाली है खुशखबरी!

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे दिए जा चुके हैं। 12वीं किश्त का इतंजार करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी आई है। जल्द ही उन्हें 12वां किश्ते के 2,000 रुपये मिलने वाले हैं। लेकिन इस बार कुछ किसानों को 2,000 रुपये की जगह 4,000 रुपये मिल सकते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार की एक ऐसी योजना है। जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किश्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किश्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।

कब आएगी 12वीं किश्त


पीएम किसान योजना की अगली यानी कि 12वीं किश्त की बात करें तो जल्द ही करोड़ों किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में या फिर सितंबर महीने की शुरुआत में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। दरअसल, पिछली पिछली यानी कि 11वीं किश्त केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 31 मई को ट्रांसफर की थी। उस समय दस करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे भेजे गए थे।

इन किसानों को मिलेंगे 4,000 रुपये

देश में अभी भी बहुत से ऐसे किसान हैं। जिनके अकाउंट में 11वीं किश्त के 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में किसानों को 11वीं और 12वीं किश्त के पैसे एक साथ दिए जा सकते हैं। यानी दोनों किश्तों के 2000 – 2000 रुपये मिलाकर उनके अकाउंट में एक साथ 4,000 रुपये आ सकते हैं। एक साथ बड़ा अमाउंट अकाउंट में आने से किसानों को काफी लाभ होने वाला है।

Home Loan: ये बैंक और फाइनेंस कंपनियां दे रही हैं सबसे सस्ता होम लोन, जानें कितनी है इंटरेस्ट

अवैध लाभार्थियों को नोटिस

कई दिनों से पीएम किसान योजना का अवैध तरीके से फायदा उठाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा करने वाले के खिलाफ सरकार सख्त हो हो गई है। ऐसे लोगों को पैसे वापस लौटाने के लिए सरकार नोटिस भेज रही है। नोटिस में कहा गया है कि तुरंत पैसे वापस किए जाएं। पैसे वापस न करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।