PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ है। अब देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सितंबर का महीने खत्म होने में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के आखिरी तक यानी 30 सितंबर तक किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। यह किसानों को 12वीं किश्त के पैसे होंगे। हालांकि सरकार ने इसकी कोई निश्चित डेट नहीं बताई है, लेकिन अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार कभी भी इसका ऐलान कर सकती है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किश्तों में जारी किए जाते हैं।
इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।