PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते किसानों के अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, फटाफट लिस्ट में चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त की तारीख आ चुकी है। सिर्फ 7 दिन बाद किसानों के अकाउंट में पैसे आने की संभावना जताई जा रही है। इस बार लाभार्थियों की संख्या में गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 2:44 PM
दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2,000 रुपये की 12वीं किस्त आ सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को दिवाली से पहले मोदी सरकार गुड न्यूज दे सकती है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त के पैसे मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 17 और 18 अक्टूबर को कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 12 वीं किश्त जारी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कुछ किसानों से बात भी कर सकते हैं।

वेरिफिकेशन के चलते हुई देरी

पीएम किसान योजना की 12वीं किश्त जारी करने से पहले सरकार ने लाभार्थियों के खाते का वेरिफिकेशन किया है। किश्त जारी करने से पहले कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों को लाभार्थी किसानों की पात्रता की जांच करने का निर्देश दिए थे। दरअसल, इस योजना में बहुत से लोग फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए किसान के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा लिए थे। ऐसे में लोगों की स्क्रूटनी के लिए इस बार बहुत सख्ती बरती गई है। बैंक अकाउंट, आधार नंबर और जमीन का डिजिटल ब्यौरा (खसरा-खतौनी) समेत कई तरह की जानकारियां किसानों से मांगी गई हैं। उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। जो लोग नियमों के हिसाब से खरे नहीं उतरेंगे। उनकी किश्त रोकी जा सकती है।

अगर चेक बाउंस हुआ तो आप कभी दूसरा बैंक अकाउंट नहीं ओपन कर सकेंगे, नियमों को सख्त बना रही सरकार


किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये नकद मुहैया कराए जाते हैं। इसमें किसानों को तीन किश्तों में पैसे दिए जाते हैं। जो कि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब किसानों को 11 किश्त में पैसे मिल चुके हैं। ये किश्त 31 मई को जारी की गई थी। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है पीएम किसान योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना को लेकर पीएम मोदी खुद कई मंच से किसानों के हित की बात कह चुके हैं। फिलहाल देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां एक नया पेज खुलेगा।

अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।

आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।

इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।