PM kisan Samman Nidhi: किसानों को अब 6,000 रुपये के साथ हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM kisan Samman Nidhi: किसानों को सालाना 6,000 रुपये के अलावा हर महीने 3,000 रुपये पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा

अपडेटेड May 18, 2022 पर 9:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के किसानों के पास हर महीने 3,000 रुपये पाने का मिला बेहतर मौका (फाइल तस्वीर)

PM kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब किसानों को 6,000 रुपये के अलावा हर महीने 3,000 रुपये भी मिल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ नियम शर्तों का पालन करना होगा।

कैसे उठाएं फायदा

दरअसल, पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna Benefits) के तहत किसानों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी साल के 36000 रुपये किसानों को पेंशन के रूप में दी जाती है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। इसमें कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक के किसानों को 55 रुपये से 200 रुपये तक हर महीने जमा करना होगा। जो कि किसान की उम्र पर निर्भर करता है। 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को हर महीने 55 रुपये जमा करना होगा। इसी तरह अगर किसी किसान की उम्र 30 साल है तो उन्हें 110 रुपये जमा करने होंगे। अगर किसान की उम्र 40 साल है तो हर महीने 2,00 रुपये जमा करना होगा।

बिना डेबिट कार्ड के ATM से निकालें पैसे, यह है बेहद आसान ट्रिक


इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इसके लिए कुछ डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल आदि की जरूरत पड़ेगी। अगर आप पीएम किसान का फायदा ले रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई भी एक्सट्रा डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि इसमें 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान इस योजना का हिस्सा हो सकते हैं। इसमें उम्र के हिसाब से निवेश की रकम तय की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।