PM-KISAN: अक्टूबर की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 18वीं किश्त, सरकार ने जारी की डेट

PM-KISAN 18th Instalment Date 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। यह किश्त 5 अक्टूबर 2024 में जारी की जाएगी। पीएम किसान की वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 8:02 PM
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अक्टूबर की इस तारीख को मिलेगी किश्त।

PM-KISAN 18th Instalment Date 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। यह किश्त 5 अक्टूबर 2024 में जारी की जाएगी। पीएम किसान की वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है। इससे पहले 17वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2024 में जारी की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 18 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 17वीं किश्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा जारी किया था। 16वीं किश्त इस साल फरवरी में जारी की गई थी।

PM-KISAN योजना के फायदे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, यानी सालाना 6,000 रुपये। यह राशि तीन किश्तों में दी जाती है — अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर, और दिसंबर-मार्च। यह फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। यह योजना 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषित की गई थी और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे लॉन्च किया गया।


लाभार्थी चेक करें अपना स्टेटस

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

'Know Your Status' टैब पर क्लिक करें।

अपना पंजीकरण नंबर, कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' विकल्प चुनें।

आपका स्टेटस नजर आगा।

लाभार्थी लिस्ट में नाम देखें:

PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।

'Beneficiary list' टैब पर क्लिक करें।

राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, और गांव का चयन करें।

'Get report' पर क्लिक करें।

इसके बाद लाभार्थी सूची दिखाई देगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर संपर्क करें।

PM किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें:

pmkisan.gov.in पर जाएं।

'New Farmer Registration' पर क्लिक करें और आधार नंबर दर्ज करें।

PM-Kisan आवेदन फॉर्म 2024 में मांगी गई जानकारी भरें, इसे सहेजें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें। इस योजना से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Gold Price: अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना! पहली बार आया 77,850 रुपये के स्तर पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।