PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं। मोदी सरकार ने देश भर के 10.09 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,900 रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें।
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा
- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।
अगस्त में जारी हुई थी 9वीं किस्त
पीएम किसान योजना के तहत 9वीं किस्त अगस्त, 2021 में जारी की गई थी। इस नई किस्त के साथ, योजना के तहत दी गई कुल धनराशि लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये हो गई है। पीएम-किसान योजना की घोषणा फरवरी, 2019 के बजट में की गई थी। पहली किस्त दिसंबर, 2018 से मार्च, 2019 तक की अवधि के लिए थी।