PM Kisan Next Installment: पीएम किसान की 12वीं किश्त कब आएगी? फौरन चेक करें स्टेटस

PM Kisan Next Installment: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ से ज्यादा बांटे थे। वहीं इसकी ई-केवाइसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Next Installment: केंद्र सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है। जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। यह राशि तीन किश्तों में जारी की जाती है। हर एक किश्त में 2,000 रुपये होते हैं। अब तक किसानों को 11 वीं किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ से ज्यादा बांटे थे। वहीं इसकी ई-केवाइसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 12वी किस्त (PM Kisan 12th Installment) का इतंजार है।

पीएम किसान 12वीं किश्त कब होगी जारी?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किश्त 1 सितंबर 2022 के बाद जारी की जा सकती है। बता दें पीएम किसान पोर्टल के अनुसार रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है। PMKISAN पोर्टल पर OTP आधारित eKYC उपलब्ध है। वहीं बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है।

DA Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की अगले महीने से बढ़ सकती है सैलरी, 2 लाख रुपये तक मिलेगा एरियर!

जानिए घर बैठे कैसे करें e-KYC

सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसिट पर विजिट करना होगा। अब यहां किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा। इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च करें।

अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको एक OTP आएगा। इसे दिए गए बॉक्स में टाइप करें।

इसके बाद यहां आधार आथंटिकेशन के लिए बटन पर क्लिक करने करना होगा। इसे क्लिक करें और अब 6 अंकों का एक और OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपका e-KYC हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।