Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अगर 12वीं किश्त के पैसे अब तक नहीं मिले तो यहां चेक करें डिटेल, ये है तरीका

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इस महीने के आखिरी में किसानों की जेब में 2000 रुपये आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2022 पर 3:41 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अगर 12वीं किश्त के पैसे अब तक नहीं मिले तो यहां चेक करें डिटेल, ये है तरीका
सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया है। ऐसे में बहुत से फर्जी किसान सम्मान निधि योजना से बाहर हो गए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त अक्टूबर महीने में ही जारी कर दी थी। किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं। अगर आपको भी अभी तक 12वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको 30 नवंबर तक पैसे मिल जाएंगे।

इस बार 12वीं किश्त के दौरान कई ऐसे फर्जी किसान सामने आए हैं। जिनकी किश्त सरकार ने रोक दी है। लिहाजा इस किसानों की संख्या घट गई है। सरकार ने सभी किसानों के लिए e-KYC जरूरी कर दिया है। ऐसे में बहुत से फर्जी किसान सम्मान निधि योजना से बाहर हो गए हैं।

घर बैठे चेक करें स्टेटस

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें