PM Kisan Samman Nidhi: एक हफ्ते बाद इन किसानों को होगा 2000 रुपये का फायदा, जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपको 12वीं किस्‍त का इंतजार है तो एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इन किसानों को 12वीं किश्त के 2000 रुपये नहीं मिलेंगे

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 2:48 PM
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली 12वीं किश्त में कुछ ऐसे किसान हैं। जिन्हें 2000 रुपये का फायदा नहीं मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं। इसमें फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Mandhan Yojana), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जैसी तमाम योजनाएं चल रही हैं।

अब पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 12 वीं किश्त के 2000 रुपये अगले हफ्ते जारी हो जाएंगे। असल में मिनिस्‍ट्री ऑफ एग्रीकल्‍चर एंड फॉर्मर वेलफेय द्वारा दिल्‍ली में एग्री-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी द्वारा पीएम किसान की 12वीं किश्त भी जारी कर सकते हैं।

इन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये


बता दें कि पीएम किसान सम्‍मन निधि छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। यह मोदी सरकार की पॉपुलर योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये मुहैया कराती है। यह पैसे 3 किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त 2000 रुपये की होती है। अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। अब 12 वीं किश्त के 2000 रुपये आना बाकी है। देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जिन किसानों का e-KYC पूरा हो गया है। उन्हें 2000 रुपये मिल सकते हैं।

‘सबसे गरीब’ के लिए बिना किसी गारंटी के मोदी सरकार दे रही है 50000 रुपये का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे

जिन किसानों ने पीएम किसान योजना के तहत e-KYC नहीं कराई है। उन्हें 12 वीं किश्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने योजना की ई-केवाईसी नहीं कराई है तो जल्द से जल्द इसे करा लें। अगर किसान या उसके परिवार को व्यक्ति (यानी पति, पत्नी या बच्चे टैक्स) देता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार में पहले से एक ही जमीन पर योजना का लाभ किसी एक व्यक्ति को मिल रहा हैं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या उसके परिवार को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप टैक्सपेयर या EPFO के खाताधारक हैं तो भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लिस्ट में चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए योजना की आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद Farmers Corner ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। फिर Beneficiary List ऑप्शन को सेलेक्ट करें और इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना स्टेट, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करें। फिर Get Report ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके सामने पीएम किसान लाभार्थियों की लिस्ट पूरी ओपन हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।