PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, इस तारीख को मिलेंगे 4,000 रुपये, इन नंबरों पर करें कॉल

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त 17 अक्टूबर को आने की संभावना है। इस बार 12 वीं किश्त में कुछ किसानों को 4,000 रुपये भी मिल सकते हैं

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 3:14 PM
पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त का इंतजार किसान सितंबर महीने से कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे किसानों के अकाउंट में पैसे दिवाली से पहले आ जाएंगे। देश भर में 10 करोड़ से ज्यादा किसान 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। 17-18 अक्टूबर को किसानों के अकाउंट में पैसे आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इस दौरान कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। लिहाजा इस कार्यक्रम में पीएम किसान के पैसे जारी किए जा सकते हैं।

पिछले साल तय समय पर मिले पैसे 

सरकार की ओर से पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 11वीं क‍िश्त 31 मई को जारी की गई थी। पिछली बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त 9 अगस्त को आ गई थी। इस साल सितंबर निकल गया। अक्टूबर लग गया लेकिन 12 वीं किश्त के पैसे नहीं मिले। किसान परेशान हैं। हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि योजना में आ रही गड़बड़ियों को देखते हुए ही e-KYC अनिवार्य किया गया है। जिसमें वेरिफिकेशन के चलते देरी हो रही है। बता दें कि क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। सभी योजनाओं में से यह सरकार की सबसे महत्‍वाकांक्षी योजना है।

दिवाली पर सोना खरीदना चाहते हैं? जानिए किस कीमत पर खरीदना रहेगा फायदेमंद


इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

सरकार की तरफ से यह पहले ही साफ कर द‍िया गया है क‍ि इस बार ई-केवाईसी (e-kyc) नहीं कराने वालों को 12वीं क‍िश्त के पैसे नहीं भेजे जाएंगे। यद‍ि आपने अभी तक भी अपना ई-केवाईसी (e-kyc) जरूर करा लें। किसी कारणवश जिन किसानों के अकाउंट में 31 मई को 2000 रुपये नहीं आए हैं। उन किसानों को इस बार 4,000 रुपये आएंगे।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

वहीं अगर आपके पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई शिकायत या परेशानी है। इसके अलावा अगर आप योजना से जुड़ी कोई जानकारी पाना चाहते हैं। ऐसे में आप प्रधानमंत्री किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।