PM kisan Samman Nidhi Yojana: e-KYC की लास्ट डेट खत्म, जानिए करोड़ों किसानों को कब मिलेगी खुशखबरी

PM kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसान 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। अगली किश्त अगस्त के आखिरी हफ्ते में या फिर सितंबर महीने के शुरुआत में भेजा जा सकता है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 5:51 PM
पीएम किसान योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन किसानों ने e-KYC करा ली है।

PM kisan Samman Nidhi Yojana: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किश्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किश्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। किसानों को अब तक 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इसकी 12 वीं किश्त भी जल्द ही जारी होने वाली है।

पीएम किसान योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन किसानों ने e-KYC करा ली है। e-KYC की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। सरकार ने आखिरी तारीख में कई बार बदलाव किया है। पहले e-KYC कराने की अंत‍िम तारीख 31 मार्च थी। फ‍िर इसके बढ़ाकर 31 मई और अब 31 जुलाई कर दिया गया था।

जानिए अगली किश्त के 2,000 रुपये कब मिलेंगे


करोड़ों किसानों को खुशखबरी जल्द ही मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त के पैसे अगस्त के आखिरी हफ्ते में या फिर सितंबर महीने की शुरुआत में भेज सकती है। इस तरह इसी महीने किसानों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद जातई जा रही है। बता दें कि पिछली यानी कि 11वीं किश्त केंद्र सरकार ने किसानों के अकाउंट में 31 मई को ट्रांसफर की थी। उस समय दस करोड़ से अधिक किसानों के अकाउंट में पैसे भेज गए थे।

Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी स्कीम में बेटियों की शादी की टेंशन हो जाएगी खत्म, जानिए कैसे उठाएं फायदा

इन किसानों की अटक सकती है किश्त

कई बार सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के बावजूद किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आपके आधार नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स में गलतियां होना है। इसके अलावा अगर आपके बैंक अकाउंट का नाम और आधार कार्ड पर दर्ज नाम की स्पेलिंग मैच नहीं कर रही है या फिर गलत IFSC कोड का भरा है, तो भी आपके पैसे अटक सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।