PM Kisan Yojana: 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को 15वीं किश्त के 2000 रुपये मिले, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में करोड़ों किसानों को तोहफ दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किश्त ट्रांसपर कर दी है। इससे करोड़ों किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये भेजे गए। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 14 किश्तों में फायदा मिल चुका है

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय से जो किसान 15वीं किश्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार खत्म हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी में 8 करोड़ से ज्यादा  किसानों को 15वीं किश्त ट्रांसफर कर दी। किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। इस राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खाते में दिया गया है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के जरिए अब तक कुल 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2.61 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से साल में तीन किश्तें जारी की जाती है। हर एक किश्त में 4 महीने में जारी की जाती है।

इन लोगों को नहीं मिलता पीएम किसान का फायदा


अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने अब तक e-KYC नहीं कराया है। उन्हें भी पीएम किसान का फायदा नहीं मिलता है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने के लिए e-KYC बेहद जरूरी है।

PM Kisan Yojana: UP के हजारों किसानों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये, ये है बड़ी वजह

इस तरह लिस्ट में चेक करें नाम

पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा।

इस सेक्शन के अंदर Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव के नाम सेलेक्ट करें।

अब Get Report पर क्लिक करें, अब लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।

इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Nov 15, 2023 12:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।