Get App

PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किश्त के 2,000 रुपये, जानिए क्या है वजह

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि अक्टूबर महीने में 12वीं किश्त के 2000 रुपये आएंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 3:25 PM
PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किश्त के 2,000 रुपये, जानिए क्या है वजह
जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है। उन्हें 12वीं किश्त के 2000 रुपये मिलने के आसार बेहद कम हैं

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 12वीं किश्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, किसानों को 12वीं किश्त के 2000 रुपये दिवाली से पहले मिलने की संभावना है। भूलेखों की सत्यापन की वजह से किसानों को किश्त के 2000 रुपये मिलने में देरी हो रही है। अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे साल भर में 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। इस बार कुछ किसानों के 2,000 रुपये अटक सकते हैं।

आखिर क्यों अटक सकते हैं 2000 रुपये

दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही ये बता दिया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना बेहद जरूरी है। ऐसे में जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई है। उनके पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो अभी भी आपके पास मौका है। आप e-KYC करा सकते हैं। पोर्टल पर अभी भी यह सुविधा मौजूद है। वहीं अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है। तब उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलेगा। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें