PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, 12वीं किश्त के पहले मिलेगा यह बड़ा फायदा

PM Kisan Samman Nidhi: किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को कम दरों पर लोन दिया जाता है। इस स्कीम का खासियत यह है कि 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल जाता है

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 12:12 PM
किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत किसानों को 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

PM Kisan Samman Nidhi: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन किसानों को 12वीं किश्त के 2,000 रुपये मिलने के पहले बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card – KCC ) की सुविधा देने का ऐलान किया है। ऐसे में आप जल्द ही इसका फायदा उठाने के लिए अप्लाई कर दें।

दरअसल, क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलने से किसानों को सस्ता कर्ज मिलने में आसानी हो जाएगी। जिससे आप कोई रोजगार शुरू कर सकते हैं। बता दें कि केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से हर संभव कोशिश कर रही है।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड?


किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी और योग्य किसानों को ही मिलता है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए आप अपनी फसल से जुड़े खर्च को भी निकाल सकते हैं। आप बीज, खाद, मशीन आदि चीजों के लिए आप पैसे निवेश कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को कम दरों पर लोन दिया जाता है। इस स्कीम का खासियत यह है कि 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल जाता है। वहीं 3 साल में किसान इसके जरिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। ब्याज दर पर भी सरकार की ओर से 2 फीसदी छूट मिलती है। ऐसे में 9 फीसदी के बजाय 7 फीसदी ब्याज देना होगा।

Post Office MIS: इस सरकारी स्कीम में बढ़ गई ब्याज, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कैसे करें अप्लाई

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसी भी बैंक में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक में आपको एक फॉर्म फिल करना होगा। इसके साथ ही योजना से जुड़े कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी वहां जमा करना हो। बैंक आपके डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगी। पीएम किसान योजना के लाभार्थी आसानी से KCC लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

2 पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

पैन कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।