PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 किश्तों में किसानों को पैसे भेजे जा चुके हैं। इसकी अगली किश्त जल्द ही किसानों को मिलने वाली है। लेकिन 12वीं किश्त पाने से पहले आपको e-KYC करना बहुत जरूरी है।
अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द e-KYC करा लें। अगर इसमें कोई लापरवाही हुई तो 12वीं किश्त के पैसे अटक सकते हैं। सरकार की तरफ से 31 जुलाई तक e-KYC कराने की डेडलाइन जारी की गई है। इसमें सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। अगर समय रहते e-KYC नहीं किया गया तो किसान को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
पेज पर e-KYC पर क्लिक करें
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
पेज पर OTP डालकर सबमिट करें
आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा
ऐसे करें चेक किश्त मिलेगी या नहीं
लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर दाहिनी तरफ फार्मर्स कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर फॉर्मर कॉर्नर के भीतर बेनेफिशरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। लिस्ट में अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद गेट रिपोर्ट विकल्प को क्लिक करने पर आपके इलाके के सभी किसान लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी और उसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।