PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किश्तों में पैसे मुहैया कराए जा चुके हैं। किसान अब 13 वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कई ऐसे किसान हैं, जिन्होंने जालसाजी करके पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे हड़प लिए हैं। ऐसे में सरकार उनसे पैसे वसूलने की तैयारी कर रही है। अपात्र किसानों को अब पैसे वापस करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप जेल नहीं जाना चाहते हैं तो गलत तरीके से लिए गए पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे वापस कर दें।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों के ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त 2,000 रुपये की होती है। आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की पीएम पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।
इन किसानों को नहीं मिलते पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।
इन्हें भी नहीं मिलेगा लाभ
इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
कैसे पता करें आपको पैसे लौटाना है या नहीं
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपको भी तो योजना के पैसे लौटाना तो नहीं है। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद दाईं तरफ नीचे 'रिफड ऑनलाइन' वाला ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे।
पहले वाले विकल्प में आपको तब क्लिक करना है। जब आप योजना का पैसा वापस कर चुके हैं। फिर आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ टेक्सट लिखना है और गेट डेटा पर क्लिक करना है। फिर अगर सक्रीन पर आपको 'You are not eligible for any refund Amount' का मैसेज आता है। यानी आप योजना के लिए पात्र हैं। लेकिन अगर यहां पर रिफंड अमाउंड शो कर रहा है, तो यानी आपको ये पैसे लौटाने होंगे। इसकी वजह ये है कि आप अपात्र हैं।