PM Kisan Samman Nidhi: इस वजह से किसानों को नहीं मिलती किश्त, कभी न करें ऐसी गलती

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कभी भी गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने पर पूरे पैसे वसूले जाएंगे। वहीं अगर आपको पैसे नहीं मिल रहे हैं तो शिकायत भी कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 1:26 PM
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। अब तक 12वीं किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। जबकि 13वीं किश्त का किसानों को इंतजार है। 12वीं किश्त में किसानों को 16,0000 करोड़ रुपये दिए गए थे।

हालांकि बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्हें अभी तक इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। कई किसान होंगे जो इसमें जरूरी शर्तें नहीं पूरी करते होंगे। वहीं हो सकता है कुछ अप्लाई करते समय कोई बड़ी गलती कर दी होगी। जिससे उनका एप्लीकेशन खारिज हो गया होगा। आइये जानते हैं आखिर क्या वजह हो सकती है जो किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

चेक करें अपना नाम


इस योजना का रजिस्ट्रेशन करते समय अगर आपने गलत जानकारी भरी है। तब ऐसी स्थिति में आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। अगर आप पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यहां की वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर जरूर चेक कर लें। किसी एक गडबड़ी होने पर किश्त अटक जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, फटाफटा करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

इन बातों का रखें ध्यान

अब सरकार ने e-KYC जरूरी कर दी है। अगर पिछली किश्त आने के पहले तक आपने ऐसा नहीं किया तो किश्त नहीं मिलेगी। वहीं रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आप भी किसान योजन के लाभार्थी हैं तो तत्काल ही राशन कार्ड बनवा लें। पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी हो गया है। पहले खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा की जाती थी। अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ सॉफ्ट कॉपी ही जमा करनी होगी। इससे किसानों के समय में बचत होगी। इतना ही नहीं किश्त पाने के लिए किसान के पास लैंड की ओनरशिप जरूरी है।

इन किसानों को नहीं मिलता फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करती है। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

इन्हें भी नहीं मिलेगा लाभ

इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने पर आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इन फोन नंबरों के जरिए हर तरह की समस्या सुलझाई जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।