Get App

PM Kisan Samman Nidhi: इस वजह से किसानों को नहीं मिलती किश्त, कभी न करें ऐसी गलती

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कभी भी गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने पर पूरे पैसे वसूले जाएंगे। वहीं अगर आपको पैसे नहीं मिल रहे हैं तो शिकायत भी कर सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 1:26 PM
PM Kisan Samman Nidhi: इस वजह से किसानों को नहीं मिलती किश्त, कभी न करें ऐसी गलती
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। अब तक 12वीं किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। जबकि 13वीं किश्त का किसानों को इंतजार है। 12वीं किश्त में किसानों को 16,0000 करोड़ रुपये दिए गए थे।

हालांकि बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्हें अभी तक इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। कई किसान होंगे जो इसमें जरूरी शर्तें नहीं पूरी करते होंगे। वहीं हो सकता है कुछ अप्लाई करते समय कोई बड़ी गलती कर दी होगी। जिससे उनका एप्लीकेशन खारिज हो गया होगा। आइये जानते हैं आखिर क्या वजह हो सकती है जो किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

चेक करें अपना नाम

इस योजना का रजिस्ट्रेशन करते समय अगर आपने गलत जानकारी भरी है। तब ऐसी स्थिति में आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। अगर आप पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यहां की वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर जरूर चेक कर लें। किसी एक गडबड़ी होने पर किश्त अटक जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें