PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मुहैया कराना है। ऐसे ही केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। अब इस योजना में बदलाव सामने आया है।
पीएम किसान योजना (PM KISAN Installment) में रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आप भी किसान योजन के लाभार्थी हैं तो तत्काल ही राशन कार्ड बनवा लें। पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी हो गया है।
अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन पर राशन कार्ड नंबर नहीं दिया तो फटाफट ये काम निपटा लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान डॉक्यूमेंटस की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी। इसके साथ ही e-KYC भी कराना जरूरी है। पहले खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा की जाती थी। अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ सॉफ्ट कॉपी ही जमा करनी होगी। इससे किसानों के समय में बचत होगी। इसके साथ ही नई व्यवस्था लागू होने से योजना को पारदर्शी भी बनाया जा सकेगा। अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को कुल 11 किश्त का लाभ मिल चुका है। वहीं 12वीं किश्त के पैसे भी जल्द ही आने वाले हैं। जिसका किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना भी जरूरी है। आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके बिना आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना जरूरी है। आधार को लिंक करने के लिए आप Farmer Corner के विकल्प पर जाएं और Edit Aadhaar Detail के ऑप्शन को क्लिक कर अपडेट कर सकते हैं।