Get App

PM Kisan: बचे हैं सिर्फ 3 दिन, किसानों के बैंक खाते में आएंगे पैसे लेकिन भूलकर भी न करें ये गलती

: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त आने में आज का दिन मिलाकर 3 दिन बचे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 11:15 AM
PM Kisan: बचे हैं सिर्फ 3 दिन, किसानों के बैंक खाते में आएंगे पैसे लेकिन भूलकर भी न करें ये गलती
PM Kisan: बचे हैं सिर्फ 3 दिन, किसानों के बैंक खाते में आएंगे पैसे लेकिन भूलकर भी न करें ये गलती

PM Kisan 10th Instalment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त आने में आज का दिन मिलाकर 3 दिन बचे हैं।  मोदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किश्त ट्रांसफर करेंगी। सरकार ने किसानों को SMS के जरिये बताया है कि वह 1 जनवरी को पैसा ट्रांसफर करेगी। किसान भूलकर भी यह गलती न करे। अपने बैंक खाते की E-Kyc करा लें क्योंकि इसके बिना आपके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।

नए साल पर आएगी किश्त

सरकार ने किसानो को SMS के जरिये बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किश्त जारी करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 ट्रांसफर करती है।

किसानों को करानी है आधार E-KYC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें