PM Kusum Yojana: सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को मिलती है सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM Kusum Yojana: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 5:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को मिलती है सब्सिडी

PM Kusum Yojana: किसानों की फसलों को बेहतर सिंचाई के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की ओर से किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) चल रही है। इसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। सब्सिडी मिलने पर किसानों को बहुत कम पैसे चुकाने पड़ते हैं।

जानिए क्या है प्रधानमंत्री कुसम योजना

मोदी सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की थी। यह योजना ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 30 फीसदी और राज्य सरकार की तरफ से 45 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। कुल मिलाकर किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी मिल जाती है। किसानों को सिर्फ 25 फीसदी पैसे देने होते हैं। इन पंपों को लगाने पर बीमा कवर भी मिलता है। इस योजना का मकसद सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को बढ़ावा देना है। देश में अब तक करीब 3 करोड़ सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।

PM Kisan: इन किसानों को नहीं मिलता पीएम किसान योजना का फायदा, जानें क्या आप इस लिस्ट में हैं शामिल


जानिए कैसे उठाएं लाभ

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए राज्यों की अलग अलग आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपने राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://mnre.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए किसानों कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करना पड़ता है। किसानों को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और किसानों को अपनी खेती से जुड़े डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।