Get App

12 घंटे नौकरी, घटेगी हाथ आने वाली सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF, मिलेंगी 300 छुट्टियां, कल से मोदी सरकार बदल सकती है ये नियम

New Labour codes: नए श्रम संहिता के लागू होने पर काम के घंटों से लेकर हाथ के वेतन तक, नौकरी, काम के घंटे और वर्क कल्चर में बदलाव आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 6:00 PM
12 घंटे नौकरी, घटेगी हाथ आने वाली सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF, मिलेंगी 300 छुट्टियां, कल से मोदी सरकार बदल सकती है ये नियम
कल से बदल सकते हैं आपके ऑफिस और वर्क कल्चर से जुड़े नियम।

New Labour codes: नए श्रम संहिता के लागू होने पर काम के घंटों से लेकर हाथ के वेतन तक, नौकरी, काम के घंटे और वर्क कल्चर में बदलाव आएगा। कल 1 जुलाई से वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति (OSH) पर चार व्यापक कोड राष्ट्रपति की सहमति के बाद पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं। लेकिन इन चार संहिताओं को लागू करने के लिए नियमों को अधिसूचित करने की आवश्यकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कल 1 जुलाई से लागू हो सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर बयान नहीं आया है।

होंगे ये 4 बदलाव

1. काम के घंटे: ऑफिसों में नियमित काम का समय एक दिन में 9 घंटे की जगह 12 घंटे हो सकते हैं। यदि कोई कंपनी 12 घंटे की शिफ्ट का ऑप्शन चुनने का निर्णय करती है, तो हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी का विकल्प कर्मचारियों को देना होगा। सप्ताह में कुल काम के घंटे 48 रहेंगे।

2. छुट्टियां: पहले लेबर कानूनों में छुट्टी मांगने के लिए एक साल में कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी होता था लेकिन अब इसे घटाकर 180 कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें