PF Balance: मोदी सरकार अभी तक 23 करोड़ से अधिक लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर चुकी है। EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के 23.44 सब्सक्राइबर खातों में पीएफ ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर चुका है। ईपीएफओ ने ट्विट के जरिये भी बताया कि उसने 23.44 ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिये हैं। क्या आपने अपना पीएफ बैलेंस चेक किया है कि उसमें पैसे आये हैं या नहीं। अगर नहीं तो आप इसकी शिकायत सही जगह और समय से कर दें ताकि आपको पीएफ का ब्याज मिल सके।
इतना आया है ब्याज का पैसा
गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है। ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का ब्याज का पैसा आया है।
नहीं आया पैसा तो यहां करें शिकायत
सबसे पहले आपको https://epfigms.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको शिकायत दर्ज करने के लिए Register Grievance पर क्लिक करना होगा। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको पीएफ मेंबर, ईपीएफ पेंशनर, एंप्लॉयर जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इसमें से पीएफ मेंबर सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद UAN नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर करें और डिटेल्स लें। अब यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।