Get App

मोदी सरकार ने 1 जनवरी को भेजे थे बैंक खाते में पैसे, अभी तक नहीं आए 2000 रुपये- तो यहां करें शिकायत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंक खाते में 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर किये थे..

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 7:13 PM
मोदी सरकार ने 1 जनवरी को भेजे थे बैंक खाते में पैसे, अभी तक नहीं आए 2000 रुपये- तो यहां करें शिकायत
मोदी सरकार ने 1 जनवरी को भेजे थे बैंक खाते में पैसे, अभी तक नहीं आए 2000 रुपये- तो यहां करें शिकायत

PM Kisan: किसानों के खाते में पीए किसान योजना की किस्त आए 18 दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन आपके खाते में अभी तक अगली किस्त नहीं आई है। तुरंत इन नंबरों पर शिकायत करें, ताकि समय रहते आपके खाते में 10वीं किस्त आ सके।

रजिस्टर्ड किसान इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। पिछली बार पैसा आया लेकिन इस बार नहीं आया, तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें