PM Svanidhi Yojana: इस योजना में घर बैठे शुरू करें बिजनेस, 7% की ब्याज सब्सिडी, कैश बैक का उठाएं फायदा

PM Svanidhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से साल 2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई। यह शहरी स्ट्रीट वेंडरों के लिए एक माइक्रो क्रेडिट स्कीम है। SBI ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस स्कीम को छोटे कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद बताया है। इस योजना के तहत एक साल के लिए बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक का लोन मिलता है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 3:50 PM
PM Svanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना शहरी स्ट्रीट वेंडरों के लिए एक माइक्रो क्रेडिट योजना है। इस योजना के तहत अब तक 3 किश्तों में करीब 70 लाख लोन बांटे गए हैं।

PM Svanidhi Yojana: अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की ओर स आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीम शुरू की है। इन स्कीम के जरिये लोग आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स को राहत देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) शुरू की है। इसका मकसद कोरोना काल में रोजगार गंवाने वाले छोटे कामगारों को आर्थिक मदद पहुंचाना था। योजना का फायदा उठाने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।

योजना के लाभार्थियों में 15.79 लाख महिलाओं को 230 ट्रांसजेंडर भी हैं। आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई 2023 तक 38.53 लाख लाभार्थियों को 6492 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस माइक्रो क्रेडिट स्कीम से छोटे कारोबारियों को जबरदस्त फायदा हुआ है। पीएम स्वनिधि योजना में 50,000 रुपये तक बिना किसी गारंटी के फ्री लोन मिलता है।

कैसे मिलता है लोन?


बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक का लोन मिलता है। इस लोन को वापस करने के लिए उनके पास 12 महीने का समय होता है। जैसे ही आप पहले लोन वापस करते हैं आप दूसरी बार 20,000 रुपये की राशि ले सकते हैं और तीसरी बार 50,000 रुपये का लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही 7 फीसदी की दर से ब्याज सब्सिडी भी मिलती है। यह रकम 400 रुपये तक होगी। वहीं ग्राहकों को हर साल 1200 रुपये तक कैश बैक मिल जाएगा। बता दें कि डिजिटल लेन-देन पर एक रुपये से 100 रुपये प्रति महीने तक कैशबैक मिलता है। इसका मतलब है कि एक साल में 1200 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र में बेटियों के जन्म पर मिलते हैं 1 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

पीएम स्वनिधि योजना से हुए ये बड़े फायदे

1 - पीएम स्वनिधि योजना से शहरों में काम करने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक मदद मिलती है।

2 - पीएम स्वनिधि योजना में 65% कर्जदार 26-45 आयु वर्ग के हैं। कुल लाभार्थियों में से 43% महिलाएं हैं।

3 - पीएम स्वनिधि योजना के डैशबोर्ड के अनुसार, इस स्कीम के तहत लोन लेने वाले 5.9 लाख लोग 6 मेगा शहरों में हैं।

4 - अब तक तीनों किस्तों में लगभग 70 लाख लोन बांटे गए हैं। जिससे 53 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को फायदा हुआ है। इसके साथ ही लोन की कुल रकम 9,100 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।