ATM Cash Withdrawal Fraud: हम अक्सर बैंक में धोखाधड़ी की खबरे सुनते रहते हैं, आए दिन किसी ना किसी के साथ फ्रॉर्ड की घटना होती रहती है। अक्सर हमें बताया जाता है कि जब भी बैंक खाते में कोई धोखाधड़ी वाला लेनदेन देखते हैं तो सबसे पहले बैंक को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए। ताकि वह इसके बारे में पता लगा सके। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ। जब गाजियाबाद में धोखाधड़ी से उसके एटीएम के माध्यम से 75,000 रुपये निकाल लिए गए। फिर इस व्यक्ति ने भी तुरंत बैंक में जाकर इसकी सूचना दी।
