PNB Fixed Deposit Interest rate: पंजाब नेशनल बैंक ने एक बार फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें ग्राहकों को कहां होगा फायदा

PNB ने एक से दो साल तक की FD पर 0.15 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। पहले इस पर 5.30 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। अब 5.45 फीसदी का ब्याज FD पर मिल रहा है

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 8:09 PM
PNB ने FD पर फिर बढ़ाया ब्याज।

PNB Fixed Deposit Interest rate: भारत सहित दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने सख्त मौद्रिक नीति को अपनाया है। इसके कारण लोन महंगे हो रहे हैं और FD पर ब्याज बढ़ रहा है। हाल में ही एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई सहित कई बैंकों ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ाया है। अब पीएनबी बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये नई दरें 20 जुलाई से लागू हो चुकी है।

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बढ़ी FD की दरें

जून में आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मई में RBI ने रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। यहां आपको पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।


इन FD पर बढ़ाया ब्याज

PNB ने एक से दो साल तक की FD पर 0.15 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। पहले इस पर 5.30 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। अब 5.45 फीसदी का ब्याज FD पर मिल रहा है। इसके अलावा 3 से 5 साल तक वाली FD पर ब्याजा 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दिया है। 1111 दिनों वाली FD पर 5.50 फीसदी की जगह 5.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इस पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया गया है।

PNB, 2 करोड़ रुपये से कम की FD इतना दे रहा है ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 5.30 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.80 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.80 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.10 प्रतिशत

1111 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत।

Reliance Jio Q1 Results: मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर 4,335 करोड़ रुपए रहा, आय 21.6% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।