Post Office: आज कल डिजिटल युग है। ऑनलाइन का चलन तेजी से बढ़ा है। अब तक कई ऐसी पॉलिसी भी हैं जो ऑनलाइन मिलने लगी हैं। ऐसे में आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूत नहीं पड़ती है। पोस्ट ऑफिस ने किसान विकास पत्र (KVP), नेशनल सेविंग्स सार्टिफिकेट (NSC) जैसी योजनाओं के लिए ऑनलाइन सर्विस शुरू कर दी है। घर बैठे इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए इंटरनेट होना बेहद जरूरी है।
