Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस दे रही है जबरदस्त मौका, बस 417 रुपये जमा करके बन सकते हैं करोड़पति

यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आपके लिए डाकघर की योजनाएं (Post Office Saving Scheme) अच्छा विकल्प है। डाकघर की कुछ स्कीम ऐसी हैं जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकती है

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 2:38 PM
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकती है।

Post Office Scheme: यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आपके लिए डाकघर की योजनाएं (Post Office Saving Scheme) अच्छा विकल्प है। डाकघर की कुछ स्कीम ऐसी हैं जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकती है। Post Office Public Provident Fund (PPF) ऐसे निवेशकों के लिए है जो रोजाना या मासिक पैसा बचाकर निवेश करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में..

Post Office PPF पर मिलता है इतना ब्याज

डाकघर बचत योजना PPF पर 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इस योजना का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इसके बाद इसे और 5 सालों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको 15 साल के बाद पैसे की जरूरत नहीं हो तो आप इस फंड को आगे बढ़e सकते हैं।


इतना कर सकते हैं निवेश

इस योजना में हर साल आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। आप साल में 1.50 लाख रुपये जमा करने की जगह 12500 रुपये मासिक भी जमा कर सकते हैं। यानी रोजाना करीब 417 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत PPF पर टैक्स छूट भी पा सकते हैं। इस योजना में 22.5 लाख रुपये के निवेश पर 15 साल की मैच्‍योरिटी पर आपको 18 लाख रुपये का ब्याज मिलता है।

इतना मिल सकता है ब्याज

अगर आप प्रत्‍येक महीने इस योजना में 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो एक साल में 1.50 लाख रुपये हो जाएंगे। वहीं 15 साल में कुल निवेश 22.50 लाख रुपये हो जाएगा, जिस पर आपको सालाना ब्याज 7.1 प्रतिशत की दर से मिलेगा। मैच्‍योरिटी के समय कुल फंड 40.70 लाख रुपये का हो जाएगा, जिसमें 18.20 लाख रुपये का ब्‍याज का फायदा मिलेगा।

कुल 25 साल पर मिलेगा इतना पैसा

अगर आप इसी फंड को पांच-पांच साल के एक्सटेंड करते हैं, यानी आपका कुल निवेश 25 साल के करते हैं, तो आपका मैच्योरिटी पर करीब 1.03 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।

Global Longlife Hospital IPO: इस इश्यू का एक लॉट 1,40,000 रुपए में मिल रहा है, पहले दिन सिर्फ 14% सब्सक्राइब हुआ IPO

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।