Post Office: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होल्डर्स (account holders) को बड़ा फायदा मिलने वाला है। अब डाकघरों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer – DBT) योजनाओं के जरिए पैसा आसानी से ट्रांसफर (Transfer) हो जाएगा। इस सुविधा से आम लोगों को खासकर ग्रामीणों को फायदा होगा। प्रदेश में कुल 17883 पोस्ट ऑफिस में से 15991 पोस्ट ऑफिस ग्रामीण इलाकों में हैं। राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी अपर मुख्य सचिवों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस पत्र भेजा है।
